spot_img

हवन यज्ञ महा भंडारा के साथ मां काली मूर्ति स्थापना संपन्न

spot_img

चखहरजू गांव स्थित मां काली स्थान पर चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह मां काली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पं. कृपाशंकर पाठक के सानिध्य में सोमवार को हवन पूजन और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुई। आचार्य ने बताया कि मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अरणीमंथन, जलाधिवास, अनाधिवास और गुरुवार को नगर परिक्रमा सह रात्रि नवनिर्मित मंदिर में मां काली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा और महिला श्रद्धालुओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों और वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हुआ। आचार्य ने जानकारी दिया कि मां काली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित महायज्ञ के दौरान गांव और जवार के श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल देखने को मिला। महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ स्थल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान देश के कोने-कोने से पधारे संत महात्माओं को अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर विदाई की गई। शतचंडी महायज्ञ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा में कृष्ण शर्मा,गीता शर्मा, उर्मिला, पूनम, लक्ष्मी, नेहा, निर्मला, सीमा, संध्या, काजल, चांदनी, नंदिनी, अनु, अंशिका, साक्षी, राजकुमार शर्मा, लाल बहादुर, ओम शर्मा, मनोज शर्मा, नीरज शर्मा, आदर्श शर्मा, सूरज शर्मा, धीरज शर्मा, रोशन शर्मा, मनीष व आशीष विकास सहित पूरे ग्रामीणों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। मां काली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन और पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हुई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page