spot_img

रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं पर एसपी की सख़्ती, बैरक से हॉस्पिटल तक किया औचक निरीक्षण

spot_img

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) परिसर का औचक निरीक्षण किया। प्रशिक्षण हेतु आने वाले रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने बैरक, मेस, वॉशरूम, विद्यालय एवं पुलिस हॉस्पिटल का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. राजा ने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षणरत आरक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।एसपी ने कहा कि अनुशासित और समर्थ पुलिस बल के निर्माण की नींव ही प्रशिक्षण है, अतः इसकी गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page