spot_img

महासम्मेलन में मौजूद 36 बिरादरी के लोगों ने एकता और भाईचारे का लिया संकल्प

spot_img


गाजीपुर । मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता व सपा नेता विनोद पांडेय थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव ने की, महासम्मेलन व सह- भोज के संयोजक पिछड़ा दलित विकास महासंघ व यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव थे।मंच संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर यादव ने किया महासम्मेलन में सभी समाज के 36 बिरादरी के लोग शामिल हुए जिसमे अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी समाज के लोगों ने शिक्षित होने, एकता में रहने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया।महासम्मेलन के संयोजक सुजीत यादव ने तेरही, दहेज, नशा मुक्त, का सभी समाज नेताओं के सामने प्रस्ताव रखा। सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया गाजीपुर के सदर विधानसभा के सभी समाज के नेता इस महासम्मेलन में शामिल हुए और सुजीत यादव के नेक प्रयास की सराहना की। सुजीत यादव ने सभी का अभिनंदन और स्वागत किया और बताया कि उनका जीवन ही समाज को समर्पित है।महासम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम यादव, यादव महासभा के प्रवक्ता सुभाष यादव, प्रदेश महासचिव रामेश यादव , शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व बसपा नेता अजय करैला, सपा नेता कन्हैया सिंह यादव , समाज सेवी सहेब सिंह यादव सीताराम ,पूर्व प्रधान जमुना बिन्द ,सपा नेता कमलेश यादव , जिला पंचयात सदस्य पंकज यादव , पाँचू यादव करण्डा ब्लॉक अध्यक्ष शिशु यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिभा पाल भाजपा नेता बालिस्टर यादव,डॉ बच्चें कुशवाहा , राहुल निषाद अनिल पासी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page