spot_img

अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में  पकड़ा गया नकलची

spot_img

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हो गई। पहले दिन बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसे तुरंत रिस्टीकेट कर दिया गया। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। गुरूवार को प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1157 परीक्षार्थियों में से 1121 उपस्थित हुए, जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही की गई है। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें।

 

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page