spot_img

ऐसा दुस्साहस: मनबढ़ो ने सब्जी विक्रेता को पीटा

spot_img

गाजीपुर। वाहन को पास न देने पर मनबढ़ युवकों ने एक सब्जी विक्रेता व उसके पुत्र को मार-पीट कर घायल कर दिया। यह घटना सादात थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में घटी बताया गया कि क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राम नारायण गुप्ता मौधियां बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। राम नारायण सब्जियां लाने-ले जाने हेतु अपना मैजिक वाहन रखा है। उनका कहना है कि इसी मैजिक से पास लेने में मनबढ़ युवक से विवाद हो गया और उसने फोन करके पहाड़पुर व घिनहा गांव निवासी अपने अन्य मनबढ़ साथियों को बुलाया। उनके आने पर सभी एकमत होकर नारायण को मारने पीटने लगे। यह देखकर जब नरायन का बेटा उन्हें बचाने गया तो बेटे को भी मनबढ़ो ने मारा पीटा। मारपीट करने के बाद भी मनबढ़ युवक शान्त नहीं हुए बल्कि दुकान में रखी सब्जियों को फेंककर नष्ट कर दिया। इससे पीड़ित की हजारों रूपए की सब्जियां नष्ट हो गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सादात पुलिस ने पीड़ित सब्जी विक्रेता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनबढ़ युवकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page