spot_img

खानपुर थाना पुलिस का कारनामा, ‘बिना हेलमेट’ पर कार का चालान कर जारी की नोटिस

spot_img

खानपुर। कभी-कभी पुलिस ऐसा काम कर देती है, जिससे पुलिस की कार्यशैली चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला खानपुर थाने की पुलिस का सामने आया है। जहां की पुलिस ने कार का चालान बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने के आरोप में काट दिया। इतना ही नहीं, चालान की ऑनलाइन रसीद पर भी कार की फोटो डाली लेकिन चालान के आरोप वाले जगह में बिना हेलमेट के दो पहिया चलाना लिखा गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिसिया कार्यशैली चर्चाओं का विषय बन गई है। हुआ ये कि दीपक विश्वकर्मा नाम के एक युवक उचौरी से गुजरा तो पुलिस ने उसकी कार का फोटो लिया और फिर उसका चालान काट दिया। जब युवक के मोबाइल पर एक हजार रूपए का चालान कटने का मैसेज आया तो पहले उसे इसे तकनीकी गड़बड़ी समझा और उसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब उसने परिवहन विभाग के वेबसाइट पर चेक किया तो उस नोटिस मिला, जिस पर उसके कार की तस्वीर लगी थी लेकिन नियम का उल्लंघन वाले कॉलम में बिना हेलमेट के दो पहिया चलाने पर चालान काटने की जिक्र किया गया था। जिसमें बाकायदा सेक्शन 194 डी एमवी एक्ट 1988 सहित अन्य एक्ट का भी जिक्र किया गया था। इसके बाद तो उसके चालान की नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, जिसमें कार की तस्वीर लगाकर बिना हेलमेट के दो पहिया चलाने का जिक्र किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा किए गए इस चालान पर दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि कार में भी हेलमेट लगाना आखिर कब से अनिवार्य हो गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page