spot_img

पत्नी से विवाद के बाद वृद्ध ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

spot_img

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पारिवारिक कलह एक दर्दनाक मोड़ पर आ गया। मंगलवार की रात 60 वर्षीय वृद्ध गोरख पांडेय ने पत्नी से विवाद के बाद घर से निकलकर शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
गांव के स्वर्गीय स्वरूप पांडेय के पुत्र गोरख पांडेय का मंगलवार रात भोजन के बाद पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वे चुपचाप घर से बाहर निकल गए। देर रात पत्नी नींद में चली गई और सुबह गांव वालों की नजर खेत के पास पेड़ से लटके शव पर पड़ी।सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए, तो यह हृदयविदारक दृश्य देख सन्न रह गए। देखते ही देखते गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े।गोरख पांडेय गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनका बेटा दीपक पांडेय बनारस में अपनी पत्नी के साथ निजी नौकरी करता है।सूचना मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मृतक के पुत्र की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page