spot_img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर दौरा कल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गाजीपुर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे गाजीपुर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे सीधे रायफल क्लब जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री रायफल क्लब पहुंचेंगे, जहां वे 3:10 से 4:40 बजे तक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में सरकार ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलों में विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अफसरों से सीधी बातचीत में मुख्यमंत्री फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों की कार्यशैली का आकलन करेंगे।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:50 बजे गाजीपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। प्रशासनिक अमले के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सीएम के दौरे को लेकर मुस्तैद हैं।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम संबंधित अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, साफ-सफाई, यातायात और वीआईपी मूवमेंट को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page