spot_img

राष्ट्र और समाज के प्रति रचनात्मक भूमिका निभाये युवा पीढ़ी

spot_img

(गाजीपुर): सिधौना में अंडरआर्म कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केटीवी के एमडी और वाराणसी स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर जाति धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक विसंगतियों के विरोध में युवा पीढ़ी एकजुट हों। पारंपरिक जनसंचार माध्यमों में सूचना पाने के लिए व्यक्ति को अलग से समय निकालना पड़ता था। मगर आज डिजिटल मीडिया के जरिए व्यक्ति का सूचनाओं से अनवरत जुड़ाव बना रहता है। आज युवा वर्ग भ्रमित होकर नशे की प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे युवाओं को आज जागरूक कर रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। आयोजक आशीष मिश्रा ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंकित मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई भी जीते हारे पर खेल भावना को हमेशा जीवित रखना चाहिए। दर्जनभर टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। कमेंटेटर पंकज मिश्रा व चंदन यादव और स्कोरर करुणाशंकर मिश्रा और अखिलेश मिश्र रहे। रामभद्र पाठक, अशोक सिंह, विजय यादव, श्रवण मिश्र, विनीत यादव रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page