spot_img
spot_img

गाजीपुर

तानाशाही और सामंती प्रवृत्ति के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे जनेश्वर मिश्र- गोपाल यादव

गाजीपुर। महान समाजवादी नेता ,छोटे लोहिया के नाम से दुनिया में विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा  की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा एवं समाज में व्याप्त गैर बराबरी को समाप्त करने के साथ-साथ लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के विरोधी साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी को महान नेता बताते हुए समाजवादी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया । उन्होंने कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे ।उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके मन में गरीब ,कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी । वह पूरा जीवन सरलता ,ईमानदारी और सादगी की चादर ओढ़े रहे । उन्होंने अन्याय, शोषण ,अत्याचार ,भेदभाव ,छुआछूत और पूंजीवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वह खांटी समाजवादी थे, वह कहा करते थे कि गरीबों के आंसू पूछना ही सच्चा समाजवाद है। पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने जनेश्वर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि डॉ लोहिया ने उनके बारे में कहा था कि जनेश्वर जी जैसा एक भी नेता अगर मुल्क में रहेगा तो तानाशाही ताकत देश में कभी भी अपना सर नहीं उठा सकती । अपृश्यता के खिलाफ उन्होंने जीवन पर्यंत लड़ाई लड़ी और उसके खिलाफ आंदोलन भी किया । छुआछूत को पूरे देश के लिए कलंक मानते थे। उनके मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना थी। पुर्व विधायक खुर्शीदअहमद ने कहा कि आंदोलन और संघर्ष उनके जीवन के मूल मंत्र थे ।वह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पैरोकार रहे । आज जब मोदी की तानाशाही नीतियों के चलते पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है , जब देश का किसान ,नौजवान, व्यापारी, बहू- बेटियां हैरान व परेशान है,ऐसे समय में आज पूरा मुल्क जनेश्वर जी को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है कि जनेश्वर जी यदि आज जिन्दा होते तो तानाशाही ताकतों पर लगाम कसने का काम जनेश्वर जी करते। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुधीर यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव,अमित ठाकुर,डॉ सीमा यादव, सदानंद यादव,ई.रामाधार यादव, दिनेश सरकार, भरत यादव,रामविजय यादव,तहसीन अहमद, सदानंद यादव, उपेन्द्र यादव,सुशील जायसवाल, समीर सिंह,अमित ठाकुर,कमलेश यादव, रामाशीष यादव, अनिल यादव बलिराम यादव, कैलाश यादव,लल्लन राम, लालू यादव, सुग्गुयादव, कमला यादव, रामाशीष यादव, सूर्यमणि यादव, अशोक यादव, आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page