spot_img

गाजीपुर: फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना रवि सिंह गिरफ्तार

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली पुलिस ने मुख्य सरगना रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा की शिकायत पर की गई, जिन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आवश्यक सूचनाएं और सबूत मुहैया कराए।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में नकली मेडिकल प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से मोटी रकम वसूल रहा है। उन्होंने इसकी सतर्कता से निगरानी शुरू करवाई, लेकिन जब वह व्यक्ति अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया, तो साक्ष्य एकत्र कर पुलिस को सूचित किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह पुत्र गंगा सागर सिंह निवासी मिश्रबाजार, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष बताई गई है। उसके कब्जे से कई मेडिकल अधिकारियों की जाली मुहरें एवं फर्जी दस्तावेजों का बंडल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रवि सिंह ने कई लोगों से पैसे लेकर उनके लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र तैयार किए थे, जिनका उपयोग सरकारी कार्यों, छुट्टियों और अन्य योजनाओं में किया गया। इस तरह के दस्तावेज समाज और चिकित्सा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 570/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि कोई अन्य व्यक्ति इस गिरोह से जुड़ा पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल संस्थानों की साख को बचाने हेतु यह कार्रवाई मील का पत्थर मानी जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page