spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कॉपी जांच को लेकर छात्रों का हंगामा, लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एग्जामिनर शिक्षकों पर कॉपी जांच में भारी लापरवाही और विश्वविद्यालय प्रशासन पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कुलपति को पत्रक भेजा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

छात्रों का आरोप है कि ग्रेजुएशन के गणित विषय में सैकड़ों छात्र फेल हो गए हैं, जिनमें कई छात्रों को शून्य से लेकर 7 तक ही नंबर दिए गए हैं, जबकि उन्होंने परीक्षा पूरी गंभीरता से दी थी। इतना ही नहीं, कुछ छात्रों को एपसेंट दिखा दिया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तर पुस्तिका भी जमा की थी।

अब विश्वविद्यालय द्वारा इन छात्रों से बैक पेपर या उत्तर पुस्तिका पुनः जांच (संशोधन) के नाम पर 600 रुपए प्रति पेपर की दर से शुल्क मांगा जा रहा है, जिसे छात्र जबरन वसूली बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हर बार एग्जामिनर की गलती होती है, लेकिन उसकी भरपाई छात्रों से करवाई जाती है, जो सरासर अन्याय है।

छात्रों ने पीजी कॉलेज प्रशासन पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है और कहा है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर जिले में स्थित है, जो गाजीपुर से काफी दूर है, इसलिए उनके कॉलेज स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाए।

छात्रों की मांग है कि कॉपी जांच में हुई लापरवाही की गंभीर जांच की जाए और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराई जाए, ताकि उनके भविष्य के साथ अन्याय न हो।

छात्रों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई, तो वे कॉलेज परिसर में ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। छात्रों ने कुलपति से न्याय की गुहार लगाते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page