spot_img

ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी फरार बेटा गिरफ्तार। मां बाप और बहन की हत्या में था वांछित

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

बीते 27 जुलाई को कोतवाली थाना क्षेत्र के डीलिया गांव में दिया था वारदात को अंजाम।

बेटे अभय यादव ने मां – बाप और बहन की कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो गया था।

बहन को माता पिता द्वारा जमीन का एक टुकड़ा लिख दिए जाने से नाराज था हत्यारा बेटा।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने गिरफ्तारी के बाद हत्यारे बेटे आला कत्ल के साथ मीडिया के सामने किया पेश।

एसपी सिटी ने पूरे घटना क्रम का किया खुलासा बोले जमीन के विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां बाप और बहन कीभट्या की थी।

गाजीपुर पुलिस ने बीते 27 जुलाई को गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीलिया गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का सफल अनावरण करते हुए चार दिन से फरार चल रहे आरोपी बेटे अभय यादव उर्फ भुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि इसी आरोपी बेटे ने अपने पिता शिवराम यादव (65), मां जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी बेटे ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन ने अपने माता-पिता को उसके खिलाफ भड़काया था और उसकी 1 बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करा ली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी सिटी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page