spot_img

मुठभेड़ में बड़ा खुलासा, 25 हजार के इनामिया समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

गाजीपुर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर और सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी बदमाश अविनाश यादव समेत तीन कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अन्य बदमाशों में करिया यादव और देवेंद्र उर्फ कल्लू का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाशों को उपचार के लिए CHC खानपुर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

सीओ सैदपुर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें पुलिस को अहम सफलता मिली है। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। वे पूर्वांचल के कई जिलों में वांछित थे। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page