spot_img

अंतिम संस्कार में आए तीन किशोर गंगा स्नान के दौरान डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

अंतिम संस्कार में आए तीन किशोर गंगा में डूबे
पोस्ता गंगा घाट पर हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
कासिमाबाद के बहादुरगंज कस्बे के हैं तीनों किशोर
1 घंटे से तलाश जारी, तीनो डूबे किशोरों में आदित्य जायसवाल, उम्र 15 साल, कुंदन मौर्य, उम्र 17 साल और हिमांशु मद्देशिया उर्फ मंडोल सभी डूबे
अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने पहुंचे थे किशोर, गंगा के गहरे पानी में जाने से हादसा, रेस्क्यू टीम कर रही है लगातार सर्च
सदर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता गंगा घाट की घटना

गाजीपुर में अंतिम संस्कार में आए तीन किशोर गंगा स्नान के दौरान डूब गए। लगभग एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। घटना सदर कोतवाली इलाके के पोस्ता गंगा घाट की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बा निवासी तीनों किशोर महेंद्र जायसवाल के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट पर पहुंचे थे।

अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा स्नान के लिए पोस्ता घाट आए थे। जहाँ नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने वालों में आदित्य जायसवाल, पिता सुरेश उम्र 15 साल, कुंदन, पिता मकायु मौर्य उम्र 17 साल और हिमांशु मद्देशिया उर्फ मंडोल, पिता सुमन्त शामिल है । घटना के बाद घाट पर अफरा – तफरी मच गई । परिवार और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद है । फिलहाल गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चल रहा है लेकिन अब तक तीनों का पता नहीं चल सका है। नाव, गोताखोर की मदद से पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि रेस्क्यू टीम तेज़ी से आसपास के इलाकों को बोट के माध्यम से खंगाल रही है। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page