spot_img

हाइवे पर गैस टैंकर पलटने से सड़क जाम

spot_img

गाजीपुर। नोनहरा थाना के शाहबाज कुली के पास बुधवार की भोर एचएन 31 पर पटना से प्रयागराज जा रहा गैस टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते हाइवे घंटो जाम रहा। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह छोटी गाड़ियों को निकाला जा रहा था। जानकारी के अनुसार बक्सर की ओर से एक गैस टैंकर प्रयागराज जा रहा था। भोर में शहबाजकुली के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर पलटते ही चालक भदोही के तलिया निवासी अजीत यादव कूद कर अपनी जान बचा लिया। यह संयोग रहा कि भोर का समय होने के कारण सड़क पर यातायात कम था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर टैंकर पलटने से गाजीपुर , बलिया- बक्सर मार्ग जाम हो गया।जिससे कठवामोड़ से शाहबाजपुर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ शहबाजकुली पहुंच गये। पुलिस ने सभी गाडियों को नोनहरा की तरफ मोड़ दिया था। जिससे जाम न लगे। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर सड़क से हटवाया। पांच घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page