spot_img

मऊ में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में निवेश प्रस्तावों, स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि 121 निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिनमें 27153.94 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है और इससे 26265 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यह जनपद के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 123 भौतिक लक्ष्य और 238 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से अब तक 25 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 13 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 33 भौतिक और 99 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 9 आवेदन भेजे गए हैं, जिनमें से 7 स्वीकृत हो चुके हैं।

बैठक में उद्यमियों द्वारा कई समस्याएं उठाई गईं। उद्यमी श्रीराम जायसवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की दीवार गिर जाने से अवैध वाहन प्रवेश कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

उमाशंकर ओमर ने बताया कि टीसीआई मोड़ से ढेकुलिया घाट, रौजा बाजार से सदर चौक और सब्जी मंडी से आर्य समाज मंदिर तक की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इनकी मरम्मत जल्द कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, वलीदपुर में बैंक शाखा न होने की समस्या भी सामने आई, जिससे उद्यमियों को वित्तीय लेन-देन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने इस विषय को उच्च स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।

ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका को बरसात से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के अधिकतम आवेदन लिए जाएं, उनका भौतिक सत्यापन कर समय पर लाभ पहुंचाया जाए, ताकि औद्योगिक विकास की गति बनी रहे और स्थानीय स्तर पर अधिकतम रोजगार उपलब्ध हो सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page