spot_img

घोसी सांसद राजीव राय ने जिला अधिकारी से की मुलाकात, उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिला अधिकारी से मुलाकात की, जहां उन्होंने दरियाबाद गांव में गरीब यादव और मुस्लिम वर्ग के लोगों के मकानों को बिना नोटिस दिए अवैध तरीके से ध्वस्त किए जाने के मामले को उठाया। इस दौरान उन्होंने मऊ में बिना मान्यता के चल रहे अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के मुद्दे पर भी चर्चा की।

राजीव राय ने आरोप लगाया कि दरियाबाद में गरीब यादव और मुस्लिम परिवारों के मकान बिना नोटिस दिए गिरा दिए गए, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर जाति या धर्म के आधार पर मकान गिराए गए हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं को सजा मिलेगी। उन्होंने मांग की कि फर्जी डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और दिशा की अगली बैठक में इसकी सूचना दी जाए।

राजीव राय ने जिला अधिकारी से मांग की कि अवैध मकान ध्वस्तीकरण और अवैध अस्पतालों के मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे और दोषियों को सजा दिलवाएंगे। राजीव राय ने कहा कि मऊ में चिकित्सा व्यवस्था चौपट हो गई है, जहां फर्जी डॉक्टर और अस्पताल लोगों को लूट रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पहले दूसरे जिलों को भी लगता था कि मऊ चले जाओगे तो वहां बेहतर इलाज मिलेगा और ठीक हो जाओगे, लेकिन यहां चिकित्सा माफिया ने गिरोह बनाकर लोगों को लूटने के लिए फर्जी डॉक्टर, फर्जी अस्पताल, और फर्जी इलाज चला रहे हैं।” राजीव राय ने जिला अधिकारी से मांग की कि जिले में कितने अस्पतालों को मान्यता मिली है, वहां कितने डॉक्टर हैं, उन अस्पतालों को क्या सुविधा मिली हैं, फायर ब्रिगेड से कितनों को एनओसी मिला है, कितने अस्पताल आयुष्मान कार्ड के लिए शामिल हैं, इसकी सूची चाहिए और तत्काल इन मुद्दों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
इसको पोर्टल पर लगा दो नेशनल खबर मऊ रिपोर्टर वसीम खान के नाम से

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page