spot_img

मुहर्रम को लेकर मोहम्मदाबाद गोहना में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कस्बे में आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को नगर में सुरक्षा व्यवस्था को परखने और आम जनता में भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी शीतलाल पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने किया। साथ ही कस्बा इंचार्ज राम अवध सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, पीएसी बल व अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों, गलियों तथा संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, बल्कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की।

सीओ शीतलाल पांडेय ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सभी समुदायों से समन्वय स्थापित कर शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

थाना प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने बताया कि मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का यह कदम जनता में विश्वास और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page