spot_img

चुनार विधानसभा में बसपा की मासिक बैठक सम्पन्न, पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मिर्जापुर जिले के नरायनपुर स्थित रामआश्रेय भारती के आवास पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 398 विधानसभा चुनार की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाना रहा।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद भारती ने की और संचालन चुनार विधानसभा प्रभारी अर्जुन बियार द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सभी साथी अभी से पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं, तो आगामी पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपना परचम लहराएगी।

इस अवसर पर मीरजापुर मंडल प्रभारी महेंद्र भारती, जिला प्रभारी अलगूराम भारती, पूर्व जिला प्रभारी व वरिष्ठ अधिवक्ता माता प्रसाद सिंह पटेल, श्रीकांत बौद्ध, अपर्णा भव पाठक (उपाध्यक्ष, चुनार विधानसभा), रामफल प्रधान (बामसेफ संयोजक) सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और बहुजन आंदोलन की विचारधारा को पहुंचाएं। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज है।

अन्य प्रमुख उपस्थितजनों में राम प्रकाश पटेल, गणेश आचार्य (पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य), चंद्रशेखर (पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य), ई. नितीश कुमार सिंह पटेल, रामसूरत सिंह पटेल, मिठाई लाल बियार, रामनरायन भारती, दशरथ भारती, राजकुमार साहनी, दिनेश भारती, पांचू राम बागी, डॉ. पारसनाथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page