spot_img

Chandauli news मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, में भारत गणराज्य कानून को लेकर जागरूक किया गया

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जगदीश सराय, चंदौली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंदौली दुर्गेश यादव, निरीक्षक रंजीत यादव, आरक्षी रेनू राय, प्रियंका, सहित वरिष्ठ समाजसेवी अनिल चौबे, सी.बी. रमन, डॉ. अमित कुमार पांडेय, डॉ. अंकिता पांडेय सहित कॉलेज के अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत गणराज्य में लागू नए कानून—भारतीय न्याय संहिता, जो भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह लाई गई है, तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में बच्चों को जागरूक करना था।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. के.एन. पांडेय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता में आम नागरिकों के लिए कई सुधारात्मक प्रावधान जोड़े गए हैं। छोटे-मोटे अपराधों में सुधार का अवसर मिलेगा, ताकि व्यक्ति पुनः समाज की मुख्यधारा में जुड़ सके। वहीं, जो लोग संगठित अपराधों के माध्यम से अवैध रूप से धन कमाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जब्त धनराशि पीड़ितों को दी जाएगी।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ने नए कानून की धाराओं, न्याय प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिता का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाना है। अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क रहें और समाज में विधि के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page