spot_img

समाजसेवी आनंद कुमार रंन्जु के सौजन्य से नेत्र शिविर का आयोजन जरूरतमंदों को चश्मा सहित सुविधा

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली नियामताबाद ब्लॉक अन्तर्गत हसनपुर कम्हरियाॅ गांव में भव्य नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर में गाँव तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जाँच कराई। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराना था।

शिविर का आयोजन शुभम हॉस्पिटल एवं चश्मा घर, पांडेयपुर खुटहना, जिला चंदौली के सहयोग से किया गया। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की गहन जाँच की और उनकी आंखों की स्थिति के अनुसार उचित परामर्श प्रदान किया। जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें वहीं पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही जिन लोगों को दवाइयों की जरूरत थी, उन्हें दवाइयाँ भी मुफ्त में दी गईं।

अत्यधिक जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की सुविधा भी सुनिश्चित कराई गई, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपना इलाज करवा सकें। शिविर की पूरी व्यवस्था का संचालन चंद्र प्रकाश बिन्द ने संभाला, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।

इस सामाजिक पहल में सहयोगी के रूप में रामचंद्र बिन्द, सतीष कुमार, अशोक, शैलेश यादव, सतीश, कंचन, रमाशंकर मिश्रा, मुन्शी, समरनाथ, सेवा लाल, दीपक, निरज सहित कई युवा साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों की पंजीकरण, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के सफल आयोजन ने गांव के लोगों में खुशी और राहत का माहौल पैदा किया। ग्रामीणों ने ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की अपेक्षा जताई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page