spot_img

Chandauli news मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांवों को विकसित करना हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी है” – जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

नौगढ़, चंदौली
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तहसील नौगढ़ के पिछड़े और दूरदराज गाँव होरीला एवं मंगरही का औचक निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले होरीला गाँव पहुँचकर ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने उन्हें आवास, बिजली, पीने के पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और राशन दुकान की दूरी जैसी कई समस्याओं की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए— खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जो पात्र लोग अभी तक आवास योजना से वंचित हैं, उनकी सूची एक सप्ताह के भीतर तैयार कर प्रस्तुत करें।


विद्युत विभाग को कहा कि जब तक हर घर नल-जल योजना पूरी तरह शुरू नहीं होती, तब तक हैंडपंपों की मरम्मत कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी को मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिन भी पात्र नागरिकों को अभी तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द जोड़कर लाभ दिया जाए।
उन्होंने वन विभाग और खंड विकास अधिकारी को आपसी तालमेल से गाँव की कच्ची सड़क सही कराने के लिए कहा।
मंगरही गाँव में लोगों ने सिंचाई की समस्या और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्य से बने गड्ढों की परेशानी बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान करने को कहा।
दोनों गाँवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या सामने आने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर ध्यान देकर इसका समाधान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा— ऐसे दूरस्थ गांवों का जरूर भ्रमण करें जो अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मैं भी जब-जब नौगढ़ क्षेत्र में आऊँगा, तो ऐसे कम से कम दो गाँव जरूर देखना चाहूँगा ताकि हम सब मिलकर उन गांवों को मुख्यधारा से जोड़ सकें। निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और संबंधित लेखपाल भी उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page